Bhagalpur News: किशनगंज : एसपी ने किया रात्रि वाहन जांच अभियान का औचक निरीक्षण
भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाताजिले में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान का एसपी संतोष कुमार ने रविवार रात्रि स्वयं औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बने चेकिंग प्वाइंटों पर पहुंचकर पुलिस बल की तैनाती, जांच प्रक्रिया और अब तक की गई कार्रवाई का जायजा लिया। एसपी ने कई स्थानों पर खुद खड़े होकर वाहनों की सघन चेकिंग कराई। एसपी कुछ देर के लिए बस स्टैंड एनएच 27 के पास भी पहुंचे।वहां एसपी की मौजूदगी में वाहन जांच की गई।निरीक्षण के दौरान वाहनों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट और ट्रिपल राइडिंग की जांच की गई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यातायात नियमों का उल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.