Bhagalpur News: किशनगंज : एलपीजी गैस की कालाबाजारी मामले में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: किशनगंज। संवाददाता । शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की अवैध खरीद-बिक्री और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। गैस की कालाबाजारी की सूचना पर गुरुवार को शहर के मछली पट्टी स्थित एक घर से पुलिस और आपूर्ति विभाग की कार्रवाई में 11 एलपीजी सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन जब्त किया गया है।एक ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है।मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की खरीद-बिक्री और गैस की कालाबाजारी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस बल के साथ संबंधित स्थल पर कार्रवाई की गई। इस दौरान डे मार्केट मछली पट्टी स्थित एक घर पर जांच की गई। जांच के दौरान वहां 11 गैस सिलेंडर मिले। जांच के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.