Bhagalpur News: किशनगंज : एक सप्ताह में 40 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट किशनगंज। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, बालू, मादक पदार्थों की तस्करी और वाहन चेकिंग को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। किशनगंज पुलिस ने 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक की अपनी साप्ताहिक उपलब्धियों का ब्यौरा जारी किया है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 40 वांछित बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और वाहन जांच के दौरान कुल 3 लाख 79 हजार रुपये जुर्माना की राशि के रूप में वसूले गए हैं। पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जब्ती की है। 50.35 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.