Bhagalpur News: किशनगंज : ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने लिया लिया जायजा
भागलपुर, नवम्बर 18 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुरानी अनुमंडल कार्यालय अवस्थित ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का मासिक निरीक्षण किया गया। ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । साथ ही साफ सफाई की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.