भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट देश के भावी नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक प्रक्रियाओं से रूबरू कराने के उद्देश्य से किशनगंज शहर के इंसान स्कूल में आयोजित एक अनूठे शैक्षणिक प्रयोग के तहत 'सेवा दल' ने सभी 13 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाई है। दसवीं कक्षा के होनहार छात्र मोहम्मद काशिफ को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। पद्मश्री डॉ. सैयद हसन की दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाते हुए स्कूल में 'शिक्षा दल', 'सेवा दल' और 'शांति दल' जैसी काल्पनिक राजनीतिक पार्टियों के माध्यम से चुनाव कराए गए।

स्कूल में लोकतांत्रिक चुनाव का प्रयोग डॉ. हसन का मानना था कि बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान न देकर जीवन के हर क्षेत्र के लिए तैयार किया जाए। इसी कड़ी में एक सप्ताह तक चले इस विशेष प्रशिक्षण ...