Bhagalpur News: किशनगंज : अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने डोंक नदी के कई घाटों पर की छापेमारी
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: पोठिया (किशनगज) से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ अंतर्गत सातमेरी डोक नदी घाट पर शनिवार अहले सुबह जिला प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग, अंचल प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ शनिवार सुबह तकरीबन 5 बजे से 10 बजे तक डोंक नदी के अलग अलग घाटों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान सातमेरी घाट पर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे बांस, बत्ती एवं फोम से बने एक दर्जन से अधिक नावों को जेसीबी मशीन से मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। वहीं नदी किनारे बंधे एक लोहे के नाव को भी प्रशासन ने जब्त कर जेसीबी से तोड़कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया, जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.