भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज, निज संवाददाता। अलुआबाड़ी-सिलीगुड़ी रेलखंड पर गुरुवार को राधिकापुर-सिलीगुड़ी डीएमयू (ट्रेन संख्या 75707) की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बतासी और पानीटंकी रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

घटनास्थल पर प्रतिक्रिया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। जीआरपी आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कर...