भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आ गई। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के अंदर अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। साथ ही मामले में आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत शनिवार की सुबह मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और लड़की की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।नाबालिग से जुड़े मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।नाबालिग की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू क...