भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज सदर अंचल सहित जिले के सभी अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया था।जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे।10 बजे सुबह से ही जनता दरबार लगाया गया था।जिसमें कुछ नए मामलों में आवेदन पड़े।साथ ही नए और पुराने मामले में सुनवाई हुई। जनता दरबार में तीन मामले निष्पादित किए गए।कुछ मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि जनता दरबार में तीन मामले का निपटारा सुनवाई के दौरान किया गया है।कुछ मामलों में सुनवाई की अगली तिथि दी गई है।सीओ राहुल कुमार व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था। सुनवाई के दौरान एक पक्ष नहीं पहुंचने के कार...