भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान अनंत की विधिवत पूजा-अर्चना की। व्रतियों ने अनंत चतुर्दशी भगवान की कथा सुनी और सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना को लेकर पूजा की। पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भगवान अनंत की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आयोजन किया गया। फुलवरिया , धवेली , फतेहपुर , शीशागाछी आदि जगहों में विशेष रूप से मेले का आयोजन हुआ। यहां आसपास के साथ-साथ दूर-दराज की पंचायतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जिले में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया गया अनंत चतुर्दशी श्र...