भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट शारदीय नवरात्र के पहले दिन दिघलबैंक प्रखंड के कुढ़ेली हाट में रविवार को 121 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल कन्याएं कलश लेकर कनकई नदी पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कन्याएं जल से भरे कलश लेकर वापस पूजा स्थल पहुंचीं, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई।इस दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। स्थानीय श्रद्धालु रामप्रबोध राय ने बताया कि कुढ़ेली हाट में पिछले करीब एक दशक से नवरात्र के पहले दिन इसी तरह कलश शोभायात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: मां की आराधना से माहौल बना भक्तिमय कलश स्थापना के साथ ही अगले दस दिनों तक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के...