Bhagalpur News: किशनगंज: 10.45 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: किशनगंज, संवाददाता। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में 10.45 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद तबरेज निवासी मोतीबाग करबला के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सोमवार को की गई।पुलिस ने आरोपी के ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है। सोमवार को किशनगंज सदर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक दीपू कुमार सिपाही पवन दयाल और राजहंस राज के साथ विशेष गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान शहर के तेघरिया रेलवे गुमटी के पास एक ई-रिक्शा चालक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस बल ने खदेड़कर उसे रोक लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि वाहन में एक महिला और एक अन्य युवक सवार थे, जो पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.