भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिर्पोट: नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा आगामी (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त 2026 के सफल आयोजन हेतु मुख्य समारोह स्थल खगड़ा स्टेडियम, खगड़ा, किशनगंज में गुरुवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम का मॉक ड्रिल/फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया । मुख्य समारोह स्थल पर यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दीवारों की रंगाई-पुताई, रंग-बिरंगी पताकाओं से सजावट, अल्पाहार, ध्वनि विस्तारक (माइक) व्यवस्था, बैण्ड एवं बिगुल, शामियाना एवं कुर्सियों की व्यवस्था, राष्ट्रीय ध्वज फहराने , परेड, उद्घोषक, चिकित्सा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, दंडाधिकारी-सह-संपर्क पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, राष्ट्रीय गान, वाहन व्यवस्था, अभिभाषण, विशेष साफ-सफा...