Bhagalpur News: किशनगंज: सीनियर-जूनियर विवाद में छात्र गंभीर घायल, रैगिंग की आशंका से बढ़ी चिंता
भागलपुर, सितम्बर 15 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज, किशनगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट चुरली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों के बीच चल रहा विवाद अब हिंसक रूप लेने लगा है। सोमवार देर रात सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान सीवान जिले के अश्विनी तिवारी उर्फ अनमोल के रूप में हुई है। आरोप है कि विवाद के दौरान सीनियर छात्रों ने बल्ले से उसके चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसकी नाक में गंभीर चोट आई।
घटना की स्थिति घटना कॉलेज परिसर के बाहर चुरली में होने की बात सामने आ रही है। बताया गया कि घायल छात्र कॉलेज के छात्रावास में नहीं रहकर चुरली में किराये के मकान में रहता था। घटना के बाद साथियों ने उसे तत्काल ठाकुरगंज के नियाज अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.