भागलपुर, अगस्त 2 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट सावन का पवित्र माह प्रारंभ हो गया है और सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाजारों में चहल पहल दिखी। शहर के सभी शिव मंदिरों को फूल माला से आकर्षक रूप से सजाया गया है। इसके पहले कई दिनों से मंदिर की साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य जारी था। रविवार को तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं दूसरी ओर सावन को लेकर पूजन सामग्री एवं फल फूल की व्यवस्था करने में श्रद्धालु जुटे हुए थे। शहर के प्रसिद्ध धर्मशाला शिव मंदिर, भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, रमजान पुल शिव मंदिर, डे मार्केट, पश्चिम पाली, उत्तरपाली, सुभाषपल्ली, लाइन, रूईधासा, माल गोदाम शिव मंदिर, खगड़ा, तेघरिया, मोतीबाग, ढ़ेकसरा, टेउसा, मेडिकल कालेज रोड, महाकाल मंदिर रूईधासा आदि शिव मंदिरों को ...