भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट जिले के सभी पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खुलेगा। इससे संबंधित ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियाँ, सुधा बिक्री केंद्र का संचालन करेंगी। वेबसाइट पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सभी प्रखंड जीविका कार्यालय (बी.पी.आई.यू.) और जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ (सी.एल.एफ.) में इससे संबंधित जानकारी ली जा सकती है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी जीविका दीदियां इस केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र की स्थापना के लिए 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्हें इस केंद्र की शुरुआत के लिए, 15 हजार रुपये का खुद की पूँजी लगानी होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: प्रत्येक पंचायत में...