भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: किशनगंज। संवाददाता । केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' थीम के तहत पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पूर्वी क्षेत्र-1, किशनगंज उपकेंद्र द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बारामसिया में कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए बच्चों ने चित्रों के माध्यम से ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, नैतिकता तथा भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की परिकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में न केवल उनकी सृजनात्मक सोच झलकी, बल्कि समाज में ईमानदारी और ...