Bhagalpur News: किशनगंज: सखी वार्ता कार्यक्रम में छात्राओं को अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट डीएम नवीन कुमार के आदेश के आलोक में तथा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, डब्ल्यूसीडीसी, अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दिघलबैंक में छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, केस वर्कर टुम्पा दास एवं वन स्टॉप सेंटर के वर्कर सुनील कुमार राम ने छात्राओं के साथ संवाद किया तथा उन्हें महिला एवं किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लिंग आधारित हिंसा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया गया। छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.