Bhagalpur News: किशनगंज: विधान परिषद चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए किशनगंज पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार, जिले के सभी 8 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक और कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने और असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर विशेष उड़न दस्ता , क्विक रिस्पांस टीम, नियमित गश्ती पार्टियां और सुपर ज़ोनल गश्ती दल लगातार क्षेत्र में मुस्तैद हैं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर किया गया ब्रीफिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.