भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा पुलिस ने रविवार को पाठामारी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप वैन को जब्त करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। किशनगंज पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ठाकुरगंज की ओर से एक पिकअप वैन में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पाठामारी थाना अंतर्गत अमलाझाड़ी पेट्रोल पंप के पास पुलिस टीम ने वाहनों की सघन जांच शुरू की।इसी दौरान पुलिस को देखकर एक पिकअप वैन के चालक ने भागने का प्रयास किया। संदेह हो...