Bhagalpur News: किशनगंज: राजस्व कर्मचारियों के योगदान से पोठिया अंचल कार्यालय की व्यवस्था हुई सुचारु
भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: पोठिया निज संवाददाता राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद पोठिया अंचल कार्यालय में बीते कुछ दिनों तक कार्य व्यवस्था प्रभावित रही। इसके कारण भूमि संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले किसानों, रैयतों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, एलपीसी, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में देरी होने से लोगों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो गई है। अंचल अधिकारी मोहित राज ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पोठिया अंचल में कुल सात राजस्व कर्मचारियों ने योगदान दे दिया है। सभी कर्मचारियों को उनके संबंधित पंचायतों का दायित्व सौंप दिया गया है, जिससे राजस्व कार्यों का निष्पादन नियमित रूप से किया जा सके।सीओ यह भी पढ़ें- Purnia News: पंचायतों एवं शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.