भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 के जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने मंगलवार को एसपी संतोष कुमार से मिल मानव तस्करी और धन शोधन के मामले में कार्यवाही करने की मांग की। इस संबंध में जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने एसपी संतोष कुमार को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पूर्णिया जिले के एक व्यक्ति जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है,लोगो को विदेश भेजने के नाम पर ठगने का काम कर रहा है।विदेश में काम का झांसा देकर स्थानीय लोगों के साथ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का काम कर रहा है,क्षेत्र के युवाओं को गलत ढंग से विदेश में भेजने के कारण क्षेत्र के दर्जनों युवा विदेश में फंस जा रहे है। इस व्यक्ति पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है,एसपीडीओ स्तर पर हुई जांच में एजेंट फरार मिल रहा है। अब भी जिले के वि...