Bhagalpur News: किशनगंज: मध्यान्ह भोजन में बच्चों को नहीं मिला अंडा, अभिभावकों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लोधाबाड़ी में मध्यान्ह भोजन योजना में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में पिछले तीन माह से शुक्रवार को बच्चों को निर्धारित अंडा नहीं दिया जा रहा है। उसकी जगह केवल एक केला देकर खानापूर्ति की जा रही है। मामले को लेकर महिलाओं ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अवधेश शर्मा को लिखित आवेदन देकर जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर शिकायत आवेदन में कहा गया है कि विद्यालय के समीप संचालित विस्थापित प्राथमिक विद्यालय साग ढ़ाला के बच्चों को शुक्रवार को नियमित रूप से अंडा दिया जाता है, जबकि लोधाबाड़ी विद्यालय के बच्चों को इससे वंचित रखा जा रहा है। इससे बच्चों और अभिभावको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.