भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक। एक संवाददाता।भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सी समवाय सिंघीमारी और नेपाल एपीएफ अमागाछी के जवानों ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षाकर्मियों ने सीमा स्तंभ संख्या 141 से 143/3 तक गश्त कर सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।संयुक्त गश्ती अभियान में एसएसबी की ओर से निरीक्षक सोनू कुमार तथा नेपाल एपीएफ की ओर से उपनिरीक्षक परशुराम उरांव ने अपने अपने सुरक्षाकर्मियों का नेतृत्व किया।संयुक्त गश्ती के बाद दोनों सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा पर आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल बातचीत के माध्...