भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश सावन का पवित्र माह के सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शहर के सभी शिव मंदिरों को फूल माला से आकर्षक रूप से सजाया गया है। तीसरी सोमवार पर मंदिरों में बड़ी संख्या में भीड़ जुटेगी। इसकी तैयारी शिव मंदिरों में की गई है। सावन को लेकर पूजन सामग्री एवं फल फूल की व्यवस्था करने में लोग जुटे हुए थे। शहर के प्रसिद्ध धर्मशाला शिव मंदिर, भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर, ठाकुरगंज के प्रसिद्ध हरगौरी मंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, रमजान पुल शिव मंदिर, डे मार्केट, पश्चिम पाली, उत्तरपाली, सुभाषपल्ली, लाइन, रूईधासा, खगड़ा, तेघरिया, मोतीबाग, ढ़ेकसरा, टेउसा, मेडिकल कालेज रोड, महाकाल मंदिर रूईधासा, मनोकामना महादेव मंदिर मालगोदाम आदि शिव मंदिरों को सजाया गया है। सुबह से ही माहौल भक्तिमय हो उ...