Bhagalpur News: किशनगंज: बदमाश ने स्कूली छात्रा का मोबाइल छीना
भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाताकिशनगंज सदर थाना क्षेत्र के ढेकसारा रोड से कोचिंग जा रही छात्रा के साथ मोबाइल छिनने की प्राथमिकी मंगलवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार स्कूली छात्रा अपने घर से कोचिंग जा रही थी।तभी एक युवक अचानक बाइक से सामने आ गया और छात्रा के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया।कोचिंग जा रही छात्रा जब तक कुछ समझ पाती,तब तक बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो चुका था। आसपास के लोगों की नजर पड़ने पर कुछ लोग वहां जमा हो गए।कुछ लोगों ने आरोपी बदमाश का कुछ दूरी तक पीछा भी किया।लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बदमाश की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.