भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज , निज संवाददाता। फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर सीमांचल के ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किशनगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना राजू कुमार (33) को वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से ठगी के 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

फर्जी ऋण योजना से ठगी का तरीका पुलिस के अनुसार, गिरोह फिनसपोर्ट माइक्रो फाउंडेशन नाम से फर्जी कंपनी चलाकर लोगों को 60 हजार रुपये का ऋण देने का प्रलोभन देता था। इसके लिए चार-चार लोगों का समूह बनाकर ऋण कार्ड तैयार कराया जाता था। बाद में ऋण देने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से चार से सात हजार रुपय...