Bhagalpur News: किशनगंज: फर्जी कंपनी बनाकर सीमांचल में लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज , निज संवाददाता। फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर सीमांचल के ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का किशनगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना राजू कुमार (33) को वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से ठगी के 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
फर्जी ऋण योजना से ठगी का तरीका पुलिस के अनुसार, गिरोह फिनसपोर्ट माइक्रो फाउंडेशन नाम से फर्जी कंपनी चलाकर लोगों को 60 हजार रुपये का ऋण देने का प्रलोभन देता था। इसके लिए चार-चार लोगों का समूह बनाकर ऋण कार्ड तैयार कराया जाता था। बाद में ऋण देने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से चार से सात हजार रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.