भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट कुर्लीकोट थाना पुलिस ने जामनिगुड़ी गांव में हुई मोबाइल और आभूषण चोरी के मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित मु. निसार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात चिचुआबाड़ी ओपी क्षेत्र के सैठाबाड़ी स्थित उसके घर से की गई।थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बीते माह जामनिगुड़ी गांव के एक घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें मोबाइल फोन और आभूषण लेकर बदमाश फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के अगले ही दिन तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मु. निसार लगातार फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: घर में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार उन्हों...