भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: किशनगंज से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट अर्राबाड़ी, किशनगंज में अवस्तिथ पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना द्वारा शुक्रवार को इंदरपुर खुर्द, छत्तरगाछ पंचायत, पोठिया प्रखण्ड में 113 वां किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. किरण कुमारी, सह-प्राध्यापक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 79 पशुपालकों के 215 छोटे-बड़े पशुओं में शल्य चिकित्सा संबंधी, त्वचा संबंधी बीमारियां, कृमि की समस्या, प्रजन...