Bhagalpur News: किशनगंज: नेपाल से भटक कर पांचगाछी गांव में पहुंचा नीलगाय
भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के पांचगाछी गांव में शुक्रवार की सुबह नेपाल से भटककर नीलगाय का एक बछड़ा पहुंच गया। गांव की गलियों में नीलगाय को कूदते देखकर ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। देखते ही देखते आसपास के गांवों से भी लोग उसे देखने के लिए जुटने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह नीलगाय को सुरक्षित पकड़ा, जिसके बाद सूचना मिलने पर एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और उसे अपने संरक्षण में ले लिया। जवानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों के अनुसार, पांचगाछी गांव से सटे नेपाल के बूढ़ी कनकई नदी के किनारे इन दिनों नीलगाय समेत अन्य जंगली जानवरों के देखे जाने की सूचना मिल रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त गश्ती, कई मुद्दों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.