Bhagalpur News: किशनगंज: निजी अस्पताल जाने की मजबूरी घटा रहा सदर अस्पताल, लगातार बढ़ रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: किशनगंज, निज संवाददाता। किसी परिवार के लिए बीमारी जितनी चिंता की बात होती है, उतनी ही चिंता उसके इलाज पर होने वाले खर्च की भी होती है। खासकर तब, जब आवश्यक जांच या उपचार के लिए निजी अस्पताल जाना पड़े। ऐसे में यदि वही सुविधा सरकारी अस्पताल में उपलब्ध हो जाए तो मरीज को न केवल अपने जिले में उपचार मिलता है, बल्कि परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम होता है। किशनगंज सदर अस्पताल में लगातार जुड़ती नई चिकित्सा सुविधाएं इसी बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में सदर अस्पताल में पहली बार डीएनसी-बायोप्सी की प्रक्रिया की गई। डीएनसी-बायोप्सी स्त्री रोग से संबंधित एक महत्वपूर्ण जांच प्रक्रिया है, जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत से ऊतक का नमूना लेकर उसकी जांच की जाती है। इससे असामान्य रक्तस्राव सहित कुछ स्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.