Bhagalpur News: किशनगंज: नवदुर्गा के रूप में सजे बच्चों ने शिक्षा रूपी अस्त्र से कुरीतियों पर किया प्रहार
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को धारण कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का अनूठा संदेश दिया। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में सजे बच्चे विद्यालय पहुंचे तो उनका मनमोहक रूप देखकर लोग आकर्षित हुए। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा रूपी अस्त्र से दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और प्रदूषण जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रतीकात्मक प्रहार किया।इस दौरानबच्चों ने विभिन्न कुरीतियों को काल्पनिक पात्रों के रूप में प्रस्तुत कर उनके वध का प्रतीकात्मक दृश्य दिखाया।उन्होंने संदेश दिया कि जिस प्रकार मां दुर्गा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हैं, उसी प्रकार शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.