भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा शुक्रवार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में चार नए श्रम कोड पर आयोजित एक दिवसीय जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चारों श्रम संहिताओं के प्रावधानों, श्रमिकों के अधिकारों, नियोक्ताओं की जिम्मेदारियों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के प्रति संबंधित पदाधिकारियों, नियोजकों एवं श्रमिकों को जागरूक करना है। भारत सरकार द्वारा पूर्ववर्ती 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को समेकित कर चार व्यापक श्रम संहिताओं के रूप में व्यवस्थित किया गया है। इन संहिताओं का उद्देश्य श्रम कानूनों को अधिक सरल एवं स...