भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर में जन वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न वितरण, नए राशन कार्ड के निर्माण, लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न की उपलब्धता तथा जन वितरण प्रणाली दुकानों के नियमित निरीक्षण सहित आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नए राशन कार्ड के निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए, ताकि पात्र एवं जरूरतमंद लाभुकों को सरकार की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने राशन कार्ड...