भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक। एक संवाददाता यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : दिघलबैंक को मिला पहला डिग्री कॉलेजकॉलेज का उद्घाटन सीमावर्ती प्रखंड दिघलबैंक के छात्रों, विशेषकर छात्राओं को अब स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बुधवार को तुलसिया उच्च विद्यालय परिसर में नवस्थापित डिग्री कॉलेज, दिघलबैंक का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार, ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल एवं उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर छात्राओं के सुरक्षित आवागमन के लिए संचालित की जाने वाली पिंक बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थाप...