Bhagalpur News: किशनगंज: तीन साल से मानदेय नहीं मिलने पर नल-जल पंप संचालकों में आक्रोश
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज, किशनगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ पंचायत में रविवार को सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल-जल योजना के पंप संचालकों की बैठक हुई। बैठक में करीब तीन वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं होने को लेकर पंप संचालकों ने नाराजगी जताई। संचालकों ने कहा कि लंबे समय से बिना मानदेय के नल-जल योजना के पंपों का संचालन और देखरेख करने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है।
बैठक में समस्याएँ पंप संचालकों ने आरोप लगाया कि मानदेय के भुगतान में लापरवाही के साथ-साथ नल-जल योजना के रखरखाव पर भी संवेदक की ओर से समुचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंचायत के कई स्थानों पर नल खराब पड़े हैं, जबकि कई जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित रहती है। इसके कारण ग्रामीणों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.