भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिलांतर्गत तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य बैठक का मुख्य उद्देश्य जिलेभर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था।

प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विपणन यार्ड, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं अन्य तकनीकी शाखाओं से संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित...