भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को अंचल कार्यालय, किशनगंज के कार्यों का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय निरीक्षण के क्रम में सभी विषयों यथा अंकेक्षण पंजी, अनुक्रमण पंजी, बासगित पर्चा पंजी, बंदोबस्त पंजी, अतिक्रमणवाद पंजी, खतियान रजिस्टर टू एवं अन्य पंजीयों के संधारण सही रूप से नहीं होने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। उन्होंने सख्त निर्देश देते कहा कि अंचल कार्यालय के सभी पंजी का सुधार और रखरखाव वर्तमान वर्ष के अनुसार हर हाल में संधारित करना सुनिश्चित करेंगे , साथ ही कार्यालय की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सबका सम्मान, जीवन आसान (...