भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट शुक्रवार को डीएम नवीन कुमार, एसपी संतोष कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत स्थित ओदरा छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाट पर पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के अवसर पर घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो त...