भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्य के बीच मुख्य प्रवेश द्वार की प्रस्तावित चौड़ाई को लेकर ठाकुरगंज रेल यात्री समिति ने आपत्ति जताई है। समिति ने प्रधानमंत्री को पत्रांक 06/2026, दिनांक 31 अगस्त 2026 के माध्यम से पत्र भेजकर निर्माण की तकनीकी समीक्षा कराने और प्रवेश द्वार की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है।

समिति की चिंताएँ समिति का कहना है कि स्टेशन के विकास कार्य का क्षेत्रवासी स्वागत करते हैं, लेकिन निर्माण कार्य भविष्य की यात्री सुविधाओं और बढ़ते यातायात को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। समिति के अनुसार मुख्य प्रवेश मार्ग की प्रस्तावित चौड़ाई 10 मीटर थी, जबकि वर्तमान में करीब सात मीटर चौड़ाई में निर्माण कराया जा रहा है। इसी...