Bhagalpur News: किशनगंज: ठाकुरगंज में हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: किशनगंज, संवाददाता। ठाकुरगंज थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहन मंडल के रूप में हुई है।पकड़ा गया आरोपी ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के फर्राबारी का रहने वाला है। किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की शाम को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी के खिलाफ ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 268/26 दर्ज था। यह मामला बीते 7 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का आरोप था।मामले में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.