भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुनकी चौक में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की पक्की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे सामान एवं अन्य सामग्री चोरी कर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झुनकी चौक निवासी नवीन कुमार की जनरल स्टोर की दुकान में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने पहले दुकान की पक्की दीवार को तोड़ा और उसके बाद दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को दीवार टूटी हुई मिली, जिसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही झुनकी चौक एवं आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन ...