भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मंगलवार को टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना था। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों के माध्यम से आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का त्वरित समाधान किया गया।

लाभुकों को प्रमाण-पत्र वितरण औ...