Bhagalpur News: किशनगंज: जेल की चारदीवारी के भीतर भी टीबी से सुरक्षा का संकल्प,
भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता। टीबी के खिलाफ लड़ाई तभी निर्णायक हो सकती है, जब बीमारी की पहचान का दायरा समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और संक्रमण की आशंका वाले लोगों को समय पर जांच, उपचार एवं बचाव की सुविधा मिले। इसी सोच के तहत किशनगंज में टीबी मुक्त भारत अभियान को संस्थागत स्तर पर आगे बढ़ाते हुए मंडल कारा में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के साथ संभावित टीबी मरीजों की समय रहते पहचान करना और पात्र व्यक्तियों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) उपलब्ध कराना है। यह पहल इस संदेश को भी मजबूत करती है कि टीबी नियंत्रण केवल अस्पतालों तक सीमित गतिविधि नहीं, बल्कि सामूहिक स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का विषय है।
मंडल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.