भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: किशनगंज। संवाददाता एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर रविवार को किशनगंज जिले के सभी थाना परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।अभियान के तहत थाना परिसरों के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।स्वच्छ वातावरण से न केवल कार्यस्थल बेहतर होता है, बल्कि आम लोगों को भी थाने में आने पर...