Bhagalpur News: किशनगंज: जिले के विभिन्न प्रखंडों में उत्पाद विभाग चला रहा नशा मुक्ति अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट नशे के सेवन से बचने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार और शनिवार को टेढ़ागाछ थाना अंतर्गत पैकटोला में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों, जिला पुलिस और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के अधिकारियों के सम्मिलित प्रयास से इस जन जागरूकता अभियान को चलाया गया। कार्यक्रम में मौजूद उत्पाद निरीक्षक हैदर अली और उत्पाद निरीक्षक मनीष सक्सेना सहित उत्पाद विभाग व जिला पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों को नशे की लत से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.