भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने मंगलवार को जिला स्थापना शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देशनिरीक्षण के दौरान कार्यों का जायज़ा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रों के निष्पादन, कर्मियों की कार्यप्रणाली तथा कार्यालय की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संचिकाओं का रख-रखाव निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालय में संधारित सभी संचिकाओं एवं पंजीयों को निर्धारित इंडेक्स के अनुसार क्रमबद्ध एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय अभिलेख महत्वपूर्ण प्रशासनिक दस्तावेज होते हैं, इसलिए इनके रख-रखाव में किसी प्रक...