भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के बीच गुरुवार को ठाकुरगंज में भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरे धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु "जय जगन्नाथ" के गगनभेदी जयघोष के साथ रथयात्रा में शामिल हुए और भगवान के रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हु...