Bhagalpur News: किशनगंज: छत्तरगाछ के फुलबाड़ी गांव में अवैध बालू लदे दो डबल डाला ट्रैक्टर जब्त
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट शुक्रवार की देर संध्या पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत स्थित फुलबाड़ी गांव में शुक्रवार देर शाम अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। वार्ड संख्या एक की एक संकरी गली में अवैध एवं ओवरलोड बालू लादकर खड़े किए गए दो डबल डाला ट्रैक्टरों को छत्तरगाछ पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस और संबंधित अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक भनक लगते फरार हो गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अवैध बालू के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फुलबाड़ी गांव की एक गली में दो डबल डाला ट्रैक्टरों से अवैध एवं ओवरलोड बालू की आपूर्ति की जा रही है। सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.